संकल्प दिवस के रुप में मना अर्जुन सिंह का जन्मदिन

Staff Author
भोपाल.

स्व. अर्जुनसिंह का जन्म दिन संकल्प दिवस के रुप में मनाया
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुनसिंह का जन्म दिन संकल्प दिवस के रुप में मनाया गया। पुराने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पार्षद तस्लीम वहीद लश्करी की अगुवाई में स्व. सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करके पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर पार्षद लश्करी ने कहा कि प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने की शुरुआत अर्जुन सिंह ने ही की। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ के साथ देश की राजनीति में समन्वय और विकास की परंपरा के वाहक स्व. सिंह का जीवन आज भी प्रेरणादायी बना हुआ है। सांप्रदायिक सियासत के दौर में सिर्फ अर्जुन सिंह के बताए रास्ते पर चलकर ही कांग्रेस प्रदेश की सत्ता में दोबारा आ सकती है।
इस मौके पर पूर्व पार्षद वहीद लश्करी, रवि मालवीय, उत्तम कुहिटे, मथुरा सोलंकी, संदीप तिवारी, कुलदीप साल्वे, सुरेश भागचंदानी, विनोद यादव, मुकेश सेन वासुदेव गोस्वामी, बुंदन खां, बाबू खान.