रेलवे की कुमारी सुनीता की स्वर्णिम चौकड़ी

Staff Author
रेलवे की सुनीता ने जीते चीन में 4 स्वर्ण एवं 1 रजत
 
ब्यूरो, जबलपुर.


पश्चिम मध्य रेल की कुमारी सुनीता
पश्चिम मध्य रेल की कुमारी सुनीता
 पश्चिम मध्य रेल की कुमारी सुनीता ने ताइपे (चीन) में 2 से 7 नवम्बर,2012 तक आयोजित 17वीं एशियन मास्टर एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में 4 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक जीत कर पश्चिम मध्य रेल का नाम रोशन किया है। कुमारी सुनीता ने इस चैंपियनशिप में 200 मीटर, 400 मीटर एवं 800 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक एवं 4 गुणा100 मीटर की रिले दौर में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के साथ ही 100 मीटर की दौड़ में रजत पदक जीता। फिलहाल, कुमारी सुनीता पश्चिम मध्य रेल में विद्युत लोको शेड, तुगलकाबाद (दिल्ली) में हेड क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। कुमारी सुनीता को उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पश्चिम मध्य रेल के मुख्य विद्युत अभियंता एके कपूर ने हार्दिक बधाई दी है।