पालिका चेयरमैन के दरवाजे पर उसके फुफेरे भाई की जघन्य हत्या

Staff Author
शमिन्दर सिंह, शाहजहांपुर.
आज दिन दहाड़े बाइक सवार दो हमलावरो ने नगर पालिका के चेयरमैन तनवीर खां के घर के सामने उनके फुफेरे भाई को ताबड़तोड़ गोलियों से भून दिया। गोलियों की आवाज सुनकर बेटे को बचाने आई उसकी मां व पिता को भी दूर धक्का दे दिया, जिससे उनको भी चोटें आई हैं। बेखौफ हमलावर हवा में लाइसेंसी दोनाली बंदूक से फायरिंग करते फरार हो गया। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकाण्ड से शहर में दहशत फैल गयी।
मृतक तंजीम के पिता वसीम ने एसडीएम सदर जयनाथ यादव के ड्राइवर अलीजई निवासी मेहदी हसन के बेटों पप्पू व मोहसिन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पालिका चेयरमैन के दरवाजे पर उसके फुफेरे भाई की जघन्य हत्या
थाना सदर बाजार के मोहल्ला महमंद जलालनगर निवासी नगर पालिका चेयरमैन तनवीर खां के फुफेरे भाई की आज सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। घर के सामने ही कुर्सी डाले धूप में बैठे तंजीम को दो गोलियां मारी गईं। हमलावरों की संख्या दो थी और वे लाल रंग की पल्सर से आए थे। इस घटना से शहर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना के पीछे ठेकेदारी का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया, वहीं घटना की सूचना लगते ही सैकड़ो की संख्या में सपा कार्यकर्ता भी पहुंच गये।
नपा चेयरमैन के घर के ठीक सामने ही उनके फूफा वसीम रहते हैं। वसीम के तीन बेटों में तंजीम सबसे बड़ा था। तंजीम ठेकेदारी का काम करता था। आज सुबह करीब साढ़े दस बजे तंजीम अपने घर के सामने छोटी मस्जिद के पास कुर्सी डाले बैठा था। उसका भाई नाजिम भी पास खड़ा था, तभी आवास विकास कालोनी की तरफ से लाल रंग की पल्सर आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर दो लोग थे। पीछे बैठे युवक के पास दोनाली बंदूक थी। तंजीम के पास बाइक रोक कर पीछे वाले युवक ने उनके ऊपर दो फायर झोक दिए। इसके बाद उसने दो फायर हवा में किए। गोली मारने के बाद हमलावर सुभाषनगर की ओर भाग गए। इस घटना से सनसनी मच गई। सूचना पाते ही सीओ सिटी राजेश्वर सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। खून से लथपथ तंजीम को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।