मुंबई के महिला सुधार गृह या नरक ..!

Staff Author
सरकार द्वारा संचालित महिला सुधार गृह में नारकीय हालात में लड़कियों को जिंदगी बिताने की मजबूरी

यतीम और गरीब किशोरियों के साथ अय्याशियों के लिए सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत का खुलासा


अभिषेक पाण्डेय, मुंबई.
(लाइव इंडिया के वरिष्ठ संवाददाता)


मुंबई के महिला सुधार गृह या नरक ..!जमाने की ठुकराई गई बेसहारा लड़कियों के साथ सरकार द्वारा संचालित मुंबई के महिला सुधार गृहों में दुराचार होता है। इसमें महिला सुधार गृह के कर्मचारी तक शामिल रहते हैं। इस शर्मनाक सच्चाई के सामने आने के बाद सरकार जहां, कडी कार्रवाई का भरोसा दिला रही है, वहीं दूसरी ओर, दुराचार के कारण गर्भवती हो चुकी युवती के भविष्य हो लेकर भी सवाल खडेÞ हो गए हैं।
मुंबई के महिला सुधार गृह का एक खोफनाक चेहरा सामने आया है। इस सुधार गृह के बारे में गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट में ऐसी बातें सामने आई है जिससे यह साबित होता है की यहाँ का जीवन किसी नरक से कम नहीं । 
रिपोर्ट के अनुसार, गंदे बाथरूम, हर तरफ कूड़ा कचरा, कीड़े मकोडो से भरा बिस्तर और चारों तरफ बदहाली दिखाई देती है। भले ही देखने में यह किसी डंपिंग ग्राउंड की तस्वीर लगेगी, लेकिन यह महाराष्ट्र सरकार के महिला गृह सुधार की तस्वीर है। यहाँ उन महिलाओं को लाया जाता है, जिनका जीवन सरकार सुधारना चाहती है। आम तौर पर देह व्यापार से छुड़ाई गई लडकियां, बार बालाओं, किसी जुर्म में कोर्ट द्वारा आरोपी ठहराई गई नाबालिग लडकियों को यहाँ लाया जाता है। इन्हें यहाँ लाकार सरकार का इरादा इनका जीवन सुधारना होता है, लेकिन सरकार की ही नाक के नीचे यह लड़कियां नरक से भी बतर जिÞन्दगी जी रही हैं।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद जांच में खुलासा

गौरतलब होगा कि, नवजीवन महिला वसतिगृह में बलात्कार और यातनाओं की शिकार एक 23 वर्षीय लड़की किसी तरह से फरार होने में कामयाब हो गई। इसके बाद ही अंदर का शर्मनाक सच सामने आया, जिस पर महाराष्ट्र हाईकोर्ट ने एक जांच कमेटी बनाकर जांच कराने के निर्देश दिए। 
हाई कोर्ट के आदेश के बाद गठित कमेटी में शामिल डॉ. हरीश शेट्टी के अनुसार, जांच रिपोर्ट में साफ है की, यहां का जीवन नरक है। 
8 पन्नों वाली इस रिपोर्ट में ऐसे कई तथ्य सामने आएं हैं, जिससे किसी के भी रोगंटे खड़े हो सकते है।

सुधार गृह बने अय्याशी के अड्डे
रिपोर्ट में सबसे चौंकाने वाली बात जो सामने आई है, वह है यहां रहने वाली महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़। यहां रहने वाली महिलाओं से बलात्कार किया जाता है और डरा धमका कर युवतियों के मुंह बंद करवा दिए जाते हैं। इस सुधारगृह की एक लड़की मेडिकल रिपोर्ट में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट में साफ किया गया है कि, वैसे तो नियम यही है कि, सुधारगृहों में मर्दों का प्रवेश वर्जित है, लेकिन जांच कमेटी को यहां से शराब की बोतलें, कंडोम और अंत:वस्त्र मिले। जांच के दौरान आस पास के बच्चों ने बताया कि, मर्दों का यहां रोज ही आना जाना रहा है।

नारकीय हालात में हैं महिलाएं

मुंबई के महिला सुधार गृह या नरक ..!
इस सुधार गृह के हालात रहने लायक नहीं हैं। इस सुधार गृह में 16 शौचालय हैं, लेकिन इन में से सिर्फ 2 काम करते हैं, उनकी भी हालत खस्ता है। इसके अलावा रात में बाथरूम को बंद कर दिया जाता है, जिसकी वजह से इन महिलाओं को रात में काफी परेशानी होती है। 
रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है की इन महिलाओं को जो खाना दिया जाता है, वो खाने लायक नही होता, कई बार तो खाने में कीड़े और बाल भी पाए गए। जो कपडे पहनने के लिए दिए गए है वो महीनो से धुले नहीं होते और जगह जगह फाटे भी होते है। जांच कमेटी ने सुधार गृह के जिम्मेदार अफसरों और कर्मचारियों को हटाकर कठोर कार्रवाई की अनुशंसा की है।