बेटे को आग से बचाने में बूढ़ा बाप भी जला
ब्यूरो, बेगमगंज (रायसेन)
![]() |
| आग से जलने के बाद कोमल साहू को अस्पताल ले जाती पुलिस |
बेटे को सामने जलता देख बूढे पिता ने बचाने की नाकाम कोशिश की, जिसमें वह भी बुरी तरह झुलस गया।
इस बारे में आस पास के रहवासियों और जलने वाले के पिता के बताए अनुसार बेगमगंज के ईश्वर नगर में रहने वाले 26 वर्षीय कोमल साहू की पहली पत्नी से अलगाव हो गया था। इसके बाद कोमल भोपाल में रहने लगा था। इसी दौरान कोमल का शाहगढ़ निवासी भारती राठौर से प्रेम हो गया, जो अपने जीजा के यहां रहकर प्रायवेट नौकरी करती थी। दोनों ने तीन माह पूर्व भोपाल में प्रेम विवाह किया और करीब आठ दिन पहले ही वह बेगमगंज के ईश्वर नगर में आकर अपने पिता के मकान के पास ही अलग मकान लेकर रहने लगा था। कोमल ने घर चलाने के लिए सब्जी का ठेला लगाना शुरु कर दिया था।
रात में प्रेमिका को मारने की कोशिश
![]() |
| कोमल साहू का फाइल फोटो |
पहले कपडे जलाए फिर खुद को फूंका
![]() |
| बेटे को जलने से बचने में झुलसा पिता गनेशराम साहू |
गुरूवार को करीब साढ़े बारह बजे दोपहर में अचानक कोमल अपने पिता के घर के अंदर से अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगाने के बाद बाहर निकला। अपने बेटे को जलता देख बूढे पिता ने मदद के लिए आवाज लगाने के साथ ही उसे बचाने के लिए उस पर पानी डाला। जलते कपड़ों को कोमल के शरीर से अलग किया, इस कारण पिता के हाथ पैर और चेहरा आदि बुरी तरह झुलस गया। आग के कारण कोमल भी बुरी तरह आग जल चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और किसी तरह से एम्बूलेंस से उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने से तत्काल ही भोपाल के हमीदिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।


